Showing posts with label Bhokal. Show all posts
Showing posts with label Bhokal. Show all posts

Monday, 19 October 2015

अतिक्रूर (Bhokal#5 by Raj Comics)


भोकाल सीरीज़ का पांचवा कॉमिक 

Bhokal aur Atikroor 
भुजंग देश के भोजपुर गाँव में फैली महामारी जिसकी वजह से गाँव छोड़कर नगर आना पड़ा गाँव के शमशान में काम करने वाले चांडाल कपालफोड़ और उसके पुत्र अतिक्रूर को. परन्तु नगर में आकर भी कम नहीं हुयी उनकी मुसीबतें. कपालफोड़ को एक शैतान गजोख ने धोखे से राजा न्यायप्रिय की हत्या के जुर्म में पहुंचवा दिया कारागार में. अतिक्रूर को मिला सहारा शमशान भूमियों के प्रभु मशानराज और गुरु कालकोपडा का जिन्होंने अतिक्रूर को दी असीम ताकत. अब अतिक्रूर को शैतान गजोख को ख़त्म कर छुड़ाना था अपने इत कपालफोड़ को. और गजोख को ख़त्म करने के लिए चाहिए था अमोद्य शस्त्र दंताक जिसकी तलाश में आतिक्रूर आ पहुंचा था तिलिस्मी ओलम्पाक. और फिर............?

डाऊनलोड करें- अतिक्रूर

शूतान (Bhokal#4 by Raj Comics)


भोकाल सीरीज़ का चौथा कॉमिक 

Bhokal aur Shutan
हिप्ना गृह के प्रोका देश का नेक राजा टोस्कर परन्तु उसका साला कास्कोर बहुत नीच और बदमाश उसने अपने मित्र राक्षस डाकोर की सहायता से टोस्कर को दे दिया ज़हर। टोस्कर को बचाने के लिए जब राजवैद्य मेसमर को बुलवाया गया तो कास्कोर और डाकोर ने उसको भी घायल कर भेज दिया मोहनिद्रा अवस्था में। और उसके बेटों मीतान और जीतान की कर दी हत्या। बच गया तो सिर्फ छोटा बेटा शूतान जिसने डाकोर से बदला लेने के इरादे से शरण ली अपने पिता के गुरु पासेगुर के पास जिन्होंने शूतान को सिखाई अनोखी सम्मोहन कला। सम्मोहन विद्या सिखने के बाद शूतान को पता चला की डाकोर उसके पिता के शरीर को लेकर जा चुका है तिलिस्मी ओलम्पाक में। इस तरह डाकोर से बदला लेने की इच्छा लिए सम्मोहन सम्राट शूतान भी जा पहुंचा तिलिस्मी ओलम्पाक। और फिर..........?

डाऊनलोड करें- शूतान

भोकाल (Bhokal#3 by Raj Comics)


भोकाल सीरीज़ का तीसरा कॉमिक 

Bhokal
परीलोक जहाँ हमला किया राक्षसराज बोझ और भरकम ने और मार-काट मचा उठा ले गए परीलोक की सभी परियों को। परीलोक न नन्हा राजकुमार आलोप किसी तरह बच गया अकेला और अपनी माँ परीरानी ओसिका को ढूंढ़ता हुआ जा पहुंचा परीलोक के महागुरु भोकाल के पास जो स्वयं भी राक्षसों के हमले से घायल हो गए थे। महागुरु भोकाल ने दी राजकुमार आलोप को अपनी प्रलयंकारी तलवार और ढाल और साथ में दी अपनी प्रलयंकारी शक्ति की जब भी वो पुकारेगा भोकाल का नाम तो मिल जाएगी उसको प्रलयंकारी शक्ति। और इस भोकाल शक्ति को लेकर आलोप जा पहुंचा था तिलिस्मी ओलम्पाक अपनी माँ की तलाश में। और फिर............?

डाऊनलोड करें- भोकाल

Sunday, 18 October 2015

तिलिस्मी ओलंपाक (Bhokal#2 by Raj Comics)


भोकाल सीरीज़ का दूसरा कॉमिक

Bhokal aur Tilismi Olampak
महाबली फूचांग जिसने खौफनाक खेल रचकर ढूंढे 4 महारथी भोकाल, शूतान, अतिक्रूर और तुरीन और इन चारों को भेज दिया तिलिस्मी ओलम्पाक की खोज में। चारों महारथी आ पहुंचे अनजान और अद्भुत जगह जहाँ कदम-कदम पर करना पड़ रहा था उनको खतरों का सामना। तिलिस्मी ओलम्पाक की खोज में इन चारों की बहादुरी का लुत्फ़ उठा रहे थे पृथ्वी के सभी राजा-महाराजा। विकासनगर की नन्ही राजकुमारी भी तिलिस्मी ओलम्पाक में जाने की जिद लिए जा पहुंची फूचांग के पास जहाँ उसको पता चल गया फूचांग के षड्यंत्र का परन्तु फूचांग ने उस मासूम को भी भेज दिया खतरों के बीच तिलिस्मी ओलम्पाक में। और फिर........?

डाऊनलोड करें- तिलिस्मी ओलंपाक

खौफनाक खेल (Bhokal#1 by Raj Comics)

भोकाल सीरीज़ का पहला कॉमिक 

Bhokal aur Khaufnak Khel 
ओसाक ग्रह का बागी फुचांग जिसने महाराज गर्बोच की कर दी हत्या। महारानी रसिया राजकुमारी सोफिया को लेकर भाग निकली। बड़ी होने पर जब सोफिया जब फुचांग से बदला लेने की इच्छा लिए महर्षि गाजोबाजो के पास मदद के लिए गयी तो गाजोबाजो ने धोखे से उसको फुचांग के हवाले कर दिया। फुचांग को सोफिया की ज़रूरत थी क्योंकि उसकी मदद से ही वो तोड़ सकता था तिलिस्मी ओल्म्पाक, अब उसको थी ऐसे महावीरों की तलाश जिसको वो भेज सके तिलिस्मी ओल्म्पाक और इसलिए फुचांग ने विकासनगर के राजा विकास मोहन की मदद से आयोजन किया खौफनाक खेल का। और फिर.............

डाऊनलोड करें- खौफनाक खेल