आपकी अपनी hindi eBook की साईट, जहाँ आप पाएंगे hindi pustak वो भी .pdf फॉर्मेट में. विभिन्न कहानियों, उपन्यासों, विज्ञानं एवं गल्प कथाओं और हमारी संस्कृति एवं साहित्य से जुडी अनेकों पुस्तकें
Showing posts with label Comics. Show all posts
Showing posts with label Comics. Show all posts
Thursday, 12 November 2015
Saturday, 24 October 2015
योद्धा (Yoddha#1 by Raj Comics)
योद्धा सीरीज़ का पहला कॉमिक
Yoddha
धरती पर आया एक भूकम्प और भूकम्प से बनी दरार में से निकला एक शूरवीर 'योद्धा' और जा पहुंचा राजनगर शहर जहाँ उसके हथियार पर लगे हीरे पर नज़र पड़ी कुछ उचक्कों की और उन्होंने घेर लिया योद्धा को। हर चीज़ से अनजान योद्धा को उस स्तिथि याद आने लगा अपना अतीत जहाँ वो अकेला टक्कर ले रहा था गुलामों की मल्लिका लोहांगी की खुनी सेना से परन्तु उसको धोखे से बंदी बना लिया उस सेना के सरदार बल्लार ने और ले चला बंदी बनाकर लोहांगी के पास। परन्तु उसके जहाज़ पर हमला कर दिया एक और हमलावर जंजीबार ने। योद्धा के आक्रमण से पहले से ही कमज़ोर बल्लार नहीं टिक पाया इस हमले से तब योद्धा ने ही की मदद बल्लार की और बल्लार बन गया योद्धा का साथी। जंजीबार को हरा योद्धा और बल्लार अब चल दिए लोहांगी से विद्रोह करने इधर जंजीबार भी भाग कर पहुंचा अपनी महारानी शांबरी के पास जो थी लोहांगी की ही बहन और जिसको थी तलाश योद्धा की। और फिर...........?
डाऊनलोड करें- योद्धा
दंगा (Tiranga#1 by Raj Comics)
आई शक्ति (Shakti#1 by Raj Comics)
परमाणु (Parmanu#1 by Raj Comics)
परमाणु सीरीज़ का पहला कॉमिक
Parmanu
दिल्ली पुलिस को मिली कुख्यात आतंकवादी सपेरा के दिल्ली में छुपे होने की सुचना और वो जा पहुंची सपेरा को गिरफ्तार करने। पर सपेरा पुलिस के हाथ से बच निकला लेकिन एक रहस्यमय मानव "परमाणु" ने उसको अपनी अद्भुत शक्तियों के द्वारा पकड़ लिया। इधर सपेरा ग्रुप के आतंकवादी अपने लीडर सपेरा को छुड़ाने के लिए करने लगे दिल्ली में तबाही की तैयारी और उन्हें रोकने के लिए एक बार फिर सामने आया वही हवा में उड़ता रहस्यमय परमाणु। और फिर.....................?
डाऊनलोड करें- परमाणु
कर्फ्यू (Doga#1 by Raj Comics)
डोगा सीरीज़ का पहला कॉमिक
सालों पहले चम्बल की घाटी में आतंक मचाने वाला डाकू हलकान सिंह पुलिस से जान बचाते हुए जिसको मिला कूड़े के ढेर पर पड़ा एक नवजात बच्चा जिसको अपनी जान बचाने के लिए ढाल बनाया उसने। वही कुख्यात डाकू हलकान सिंह जो आज जाना माना मंत्री हलकट सिंह बन चूका था उसको मिली धमकी की ठीक 2 बजे उसको मौत के घाट उतार दिया जायेगा। इस धमकी के बाद पूरे शहर पर लगा दिया गया कर्फ्यू और उस कर्फ्यू के बीच हलकट सिंह को मौत देने आ पहुंचा कुत्ते का मास्क पहने एक रहस्यमय इंसान 'डोगा '। और फिर.............?
डाउनलोड करें- कर्फ्यू
भेड़िया (Bhediya#1 by Raj Comics)
भेड़िया सीरीज़ का पहला कॉमिक
Bheriya
पेशेवर शिकारी काला बच्चा जिसने दुनिया के अलग-अलग कोने से बुलवाया अपने- अपने हुनर में माहिर 6 लोगों को और इन्हें बताया आसाम के जंगल के बांगडा कबीले के बारे में जहाँ था एक रहस्यमय भेड़िया मुख पहाड़ जिसमे रखी थी एक बेशकीमती मानव भेड़िये की एक आदमकद सोने की मूर्ति जिसे कबीले से चुराने निकले सातों धुरंधर, और बांगडा कबीले में चालाकी से जा पहुंचे और बांगडा कबीले के वार्षिक महोत्सव में जीतकर भेड़िये की मूर्ति ले उड़े, परन्तु उनका पीछा कर रही थी भेड़िया पर बलि चढ़ाई जाने वाली लड़की जीना। और फिर.........?
डाउनलोड करें- भेड़िया
Thursday, 22 October 2015
कांव कांव (Anthony#1 by Raj Comics)
Monday, 19 October 2015
अतिक्रूर (Bhokal#5 by Raj Comics)
भोकाल सीरीज़ का पांचवा कॉमिक
Bhokal aur Atikroor
भुजंग देश के भोजपुर गाँव में फैली महामारी जिसकी वजह से गाँव छोड़कर नगर आना पड़ा गाँव के शमशान में काम करने वाले चांडाल कपालफोड़ और उसके पुत्र अतिक्रूर को. परन्तु नगर में आकर भी कम नहीं हुयी उनकी मुसीबतें. कपालफोड़ को एक शैतान गजोख ने धोखे से राजा न्यायप्रिय की हत्या के जुर्म में पहुंचवा दिया कारागार में. अतिक्रूर को मिला सहारा शमशान भूमियों के प्रभु मशानराज और गुरु कालकोपडा का जिन्होंने अतिक्रूर को दी असीम ताकत. अब अतिक्रूर को शैतान गजोख को ख़त्म कर छुड़ाना था अपने इत कपालफोड़ को. और गजोख को ख़त्म करने के लिए चाहिए था अमोद्य शस्त्र दंताक जिसकी तलाश में आतिक्रूर आ पहुंचा था तिलिस्मी ओलम्पाक. और फिर............?
डाऊनलोड करें- अतिक्रूर
शूतान (Bhokal#4 by Raj Comics)
भोकाल सीरीज़ का चौथा कॉमिक
Bhokal aur Shutan
हिप्ना गृह के प्रोका देश का नेक राजा टोस्कर परन्तु उसका साला कास्कोर बहुत नीच और बदमाश उसने अपने मित्र राक्षस डाकोर की सहायता से टोस्कर को दे दिया ज़हर। टोस्कर को बचाने के लिए जब राजवैद्य मेसमर को बुलवाया गया तो कास्कोर और डाकोर ने उसको भी घायल कर भेज दिया मोहनिद्रा अवस्था में। और उसके बेटों मीतान और जीतान की कर दी हत्या। बच गया तो सिर्फ छोटा बेटा शूतान जिसने डाकोर से बदला लेने के इरादे से शरण ली अपने पिता के गुरु पासेगुर के पास जिन्होंने शूतान को सिखाई अनोखी सम्मोहन कला। सम्मोहन विद्या सिखने के बाद शूतान को पता चला की डाकोर उसके पिता के शरीर को लेकर जा चुका है तिलिस्मी ओलम्पाक में। इस तरह डाकोर से बदला लेने की इच्छा लिए सम्मोहन सम्राट शूतान भी जा पहुंचा तिलिस्मी ओलम्पाक। और फिर..........?
डाऊनलोड करें- शूतान
भोकाल (Bhokal#3 by Raj Comics)
भोकाल सीरीज़ का तीसरा कॉमिक
Bhokal
परीलोक जहाँ हमला किया राक्षसराज बोझ और भरकम ने और मार-काट मचा उठा ले गए परीलोक की सभी परियों को। परीलोक न नन्हा राजकुमार आलोप किसी तरह बच गया अकेला और अपनी माँ परीरानी ओसिका को ढूंढ़ता हुआ जा पहुंचा परीलोक के महागुरु भोकाल के पास जो स्वयं भी राक्षसों के हमले से घायल हो गए थे। महागुरु भोकाल ने दी राजकुमार आलोप को अपनी प्रलयंकारी तलवार और ढाल और साथ में दी अपनी प्रलयंकारी शक्ति की जब भी वो पुकारेगा भोकाल का नाम तो मिल जाएगी उसको प्रलयंकारी शक्ति। और इस भोकाल शक्ति को लेकर आलोप जा पहुंचा था तिलिस्मी ओलम्पाक अपनी माँ की तलाश में। और फिर............?
डाऊनलोड करें- भोकाल
Sunday, 18 October 2015
तिलिस्मी ओलंपाक (Bhokal#2 by Raj Comics)
भोकाल सीरीज़ का दूसरा कॉमिक
Bhokal aur Tilismi Olampak
महाबली फूचांग जिसने खौफनाक खेल रचकर ढूंढे 4 महारथी भोकाल, शूतान, अतिक्रूर और तुरीन और इन चारों को भेज दिया तिलिस्मी ओलम्पाक की खोज में। चारों महारथी आ पहुंचे अनजान और अद्भुत जगह जहाँ कदम-कदम पर करना पड़ रहा था उनको खतरों का सामना। तिलिस्मी ओलम्पाक की खोज में इन चारों की बहादुरी का लुत्फ़ उठा रहे थे पृथ्वी के सभी राजा-महाराजा। विकासनगर की नन्ही राजकुमारी भी तिलिस्मी ओलम्पाक में जाने की जिद लिए जा पहुंची फूचांग के पास जहाँ उसको पता चल गया फूचांग के षड्यंत्र का परन्तु फूचांग ने उस मासूम को भी भेज दिया खतरों के बीच तिलिस्मी ओलम्पाक में। और फिर........?
डाऊनलोड करें- तिलिस्मी ओलंपाक
खौफनाक खेल (Bhokal#1 by Raj Comics)
भोकाल सीरीज़ का पहला कॉमिक
Bhokal aur Khaufnak Khel
ओसाक ग्रह का बागी फुचांग जिसने महाराज गर्बोच की कर दी हत्या। महारानी रसिया राजकुमारी सोफिया को लेकर भाग निकली। बड़ी होने पर जब सोफिया जब फुचांग से बदला लेने की इच्छा लिए महर्षि गाजोबाजो के पास मदद के लिए गयी तो गाजोबाजो ने धोखे से उसको फुचांग के हवाले कर दिया। फुचांग को सोफिया की ज़रूरत थी क्योंकि उसकी मदद से ही वो तोड़ सकता था तिलिस्मी ओल्म्पाक, अब उसको थी ऐसे महावीरों की तलाश जिसको वो भेज सके तिलिस्मी ओल्म्पाक और इसलिए फुचांग ने विकासनगर के राजा विकास मोहन की मदद से आयोजन किया खौफनाक खेल का। और फिर.............
डाऊनलोड करें- खौफनाक खेल
मौत का ओलम्पिक (Dhruv#5 by Raj Comics)
ध्रुव सीरीज़ का पांचवा कॉमिक
Dhruv aur Maut ka Olympic
राजनगर में शुरू हुआ विदेशी अपराधियों की प्रतियोगिता। जिसमे ये विदेशी आतंकवादी अंजाम दे रहे थे बेहद अजीबोगरीब और बचकाने अपराध। जिसको रोकने का ज़िम्मा उठाया सुपर कमांडो ध्रुव ने। और उन विदेशी आतंकवादियों का पीछा करते हुए जा पहुंचा उनके अड्डे तक जो बना हुआ था समुन्द्र की गहराइयों में। और फिर......................?
डाऊनलोड करें- मौत का ओलम्पिक
स्वर्ग की तबाही (Dhruv#4 by Raj Comics)
ध्रुव सीरीज़ की चौथी कॉमिक
Dhruv aur Swarg ki Tabahi
सुपर कमांडो ध्रुव, राजनगर में हुए भेड़िया-मानव के हमले के बाद उसके द्वारा छोड़े गए सुरागों के ज़रिये जा पहुंचा लक्षद्वीप के जंगलों में जहाँ नरसिंह नाम के पशु-मानव ने पशु-मानवों का दल बना रखा था। ध्रुव जा पहुंचा उनके किले तक पर पशु-मानवों द्वारा पकड़े जाने के बाद उसे कैद में डाल दिया गया। तब उसे उन पशु-मानवों की कैद छुड़ाने आई एक रहस्यमयी लड़की चंडिका। और फिर..............................?
डाऊनलोड करें- स्वर्ग की तबाही
आदमखोरों का स्वर्ग (Dhruv#3 by Raj Comics)
ध्रुव सीरीज़ की तीसरी कॉमिक
Dhruv aur Adamkhoron ka Swarg
राजनगर, जहाँ पर हमला हुआ एक अजीबोगरीब भेड़िया-मानव का, जिसको रोकने आ पंहुचा सुपर कमांडो ध्रुव। उस भेड़िया-मानव का राज़ जानने के लिए उसके द्वारा छोड़े गए सुरागों का पीछा करते हुए ध्रुव पहुँच गया लक्षद्वीप के जंगलों में जहाँ उसका सामना हुआ और भी खतरनाक पशु-मानवों से। मगर पशु-मानवों के सरदार नरसिंह द्वारा पकड़ा गया सुपर कमांडो ध्रुव। और फिर................................?
डाऊनलोड करें- आदमखोरों का स्वर्ग
रोमन हत्यारा (Dhruv#2 by araj Comics)
ध्रुव सीरीज की दूसरी कॉमिक
Super Commondo Dhruv aur Roman Hatyara
हजारों साल पहले के एक रोमन योद्धा का टोप खुदाई करते हुए मिला, जिसकी खासियत थी कि उसको पहनने वाले को मिल जाती थी अमानवीय ताकत। म्युसियम में रखा ये टोप हो गया चोरी, और शुरू हो गया टोप का रहस्य जानने वालों की हत्याओं का सिलसिला। अब इस रोमन हत्यारे को रोकने की ज़िम्मेदारी मिली सुपर कमांडो ध्रुव को। और फिर...................................?
डाऊनलोड करें- रोमन हत्यारा
प्रतिशोध की ज्वाला (Dhruv#1 by Raj Comics)
सुपर कमांडो ध्रुव सीरीज़ की पहली कॉमिक
Supar Commando Dhruv aur Pratishodh ki Jwala
ज्यूपिटर सर्कस, जहाँ दर्शकों के मनोरंजन के लिए एक से बढ़कर एक कलाबाज़ अपने हैरतअंगेज़ कारनामे दिखाने से भी नहीं चुकते। इन्हीं कलाबाजों में कलाबाज़ श्याम और राधा का बेटा ध्रुव जिसका बचपन सर्कस के कलाकारों और जानवरों के बीच बीता और खुद भी एक बेमिसाल कलाबाज़ बना। पर ज्यूपिटर सर्कस की ये कामयाबी उसके प्रतिद्वंदी ग्लोब सर्कस को नहीं भायी, और उसने ज्यूपिटर सर्कस को तबाह कर दिया, सभी कलाबाज़ मारे रह गया सिर्फ ध्रुव। और उसने कसम खाई कि दुनिया से सभी बुरे लोगों को ख़त्म कर देगा। और फिर........................?
डाऊनलोड करें- प्रतिशोध की ज्वाला
Subscribe to:
Posts (Atom)



















