Showing posts with label Nagraj. Show all posts
Showing posts with label Nagraj. Show all posts

Sunday, 18 October 2015

नागराज और शांगो (Nagraj#5 by Raj Comics)

नागराज सीरीज़ की पांचवी कॉमिक

नागराज, जो राजकुमारी ताकाशी को उसका राज्य वापिस दिलाने के लिए जा भिड़ा आतंकवादी सरगना चांगो और बागी सबाटो से। और इसके लिए उसे मदद की ज़रुरत पड़ी राजकुमारी ताकाशी के गुरु सुजुकी और उसके शिष्यों की। सुजुकी ने उनकी मदद के लिए बुलवाया अपने सर्वश्रेष्ठ शिष्य शांगो को पर चांगो के दुश्मनों ने ख़त्म कर डाला सुजुकी और उनके शिष्यों को और शांगो ग़लतफ़हमी में नागराज को समझ बैठा सुजुकी का हत्यारा और अपना सबसे बड़ा दुश्मन। और फिर....................................?

डाऊनलोड करें- नागराज और शांगो

नागराज की हांगकांग यात्रा (Nagraj#4 by Raj Comics)


नागराज सीरीज़ का चौथा कॉमिक


नागराज, आसाम से बुलडाग का खात्मा करने के बाद जुर्म और आतंकवाद को ख़त्म करने निकल पड़ा और जा पहुंचा हांगकांग जहाँ पर कब्ज़ा कर रखा था साबाटो और चांगो नाम के बागियों ने और उनसे बचकर भागी-भागी फिर रही राजकुमारी ताकाशी के साथ मिलकर नागराज ने की एक और जंग की शुरुआत। और फिर......................?

डाऊनलोड करें- नागराज की हांगकांग यात्रा

नागराज का बदला (Nagraj#3 by Raj Comics)

नागराज सीरीज़ का तीसरा कॉमिक


"नागराज" प्रोफ़ेसर नागमणि का अविष्कार, बाबा गोरखनाथ के आशीर्वाद से निकल पड़ा दुनिया से जुर्म और आतंकवाद को ख़त्म करने और जा टकराया कुख्यात अपराधी बुलडाग से। पर बुलडाग ने बना दी "नागराज की कब्र", नागराज भी बच निकला बुलडाग की बनाई कब्र से और जा पहुंचा बुलडाग के पास उसके एक-एक जुर्म का बदला लेने। और फिर.....................?

डाऊनलोड करें- नागराज का बदला

नागराज की कब्र (Nagraj#2 by Raj Comics)



नागराज सीरीज का दूसरा कॉमिक

"नागराज" जिसे प्रोफ़ेसर नागमणि ने बनाया था दुनिया में आतंक फ़ैलाने के लिए लेकिन बाबा गोरखनाथ ने नागराज को सच्चाई के रास्ते में लाकर जुर्म और आतंकवाद के खिलाफ खड़ा कर दिया। और नागराज चल पड़ा मानवता के दुश्मनों का खात्मा करने। और सबसे से पहले उसी बुलडाग को नेस्तोनाबूद करने जा पहुंचा जिसने उसे आतंकवाद फ़ैलाने के लिए सबसे पहले ख़रीदा था। और नागराज की इस जंग में उसका साथ दिया रोमो नाम के ऐसे जाबांज ने जो खुद कभी बुलडाग के लिए काम किया करता था। दोनों जा पहुंचे बुलडाग के किले पर उसे ख़त्म करने। और फिर................................?

डाऊनलोड करें- नागराज की कब्र

नागराज (Nagraj) - (Nagraj#1 by Raj Comics)




नागराज श्रंखला की पहली कॉमिक

प्रोफ़ेसर नागमणि जिसने दुनिया भर के आतंकवादियों और जुर्म की दुनिया के सरगनाओं को अपने बनाये एक नए हथियार की नीलामी के लिए बुलाया। एक ऐसा हथियार जो अकेला पूरी दुनिया को हिला कर रख सकता था। और वो हथियार था "नागराज" नाम का एक ऐसा मानव-नाग जिसके पास थी असीमित नाग शक्तियां। उस नीलामी में नागराज को सबसे पहले किराये पर लिया आसाम में अपनी जुर्म की बादशाहत चला रहे माफिया डोन बुलडाग ने और वो नागराज को लेकर जा पहुंचा आसाम में तबाही मचाने। और फिर ......................?

डाऊनलोड करें- नागराज