Showing posts with label jaadu. Show all posts
Showing posts with label jaadu. Show all posts

Sunday, 29 November 2015

हैरी पॉटर और अज़्काबान का कैदी

Harry Potter aur Azkaban ka Kaidi

हैरी पॉटर सीरीज़ की तीसरी पुस्तक
हैरी पॉटर अपने दोस्तों रॉन और हर्माइनी के साथ हॉगवर्ट्स जादू और तंत्र के विद्यालय में थर्ड ईयर की पढ़ाई शुरू करने वाला है। गर्मी की छुट्टियों के बाद हैरी स्कूल जाने के लिए बेताब है। इसमें कोई अजीब बात नहीं है, क्योंकि उसे डर्स्ली परिवार में रहना बहुत भयानक लगता है। लेकिन जब हैरी हॉगवर्ट्स पहुँचता है, तो उसे वहाँ भी तनावपूर्ण माहौल ही मिलता है। हर तरफ दहशत फैली है...तेरह लोगों की सामूहिक हत्या करने वाला खूनी अज़्काबान जेल से भाग, निकला है और उसके इरादे खूँखार हैं। अब उस खूनी का अगला निशाना हॉगवर्ट्स ही है, जहाँ हैरी पढ़ता है। यही वजह है कि हॉगवर्ट्स स्कूल की रखवाली के लिए दमपिशाचों यानी अज्काबान के खतरनाक पहरेदारों को बुलाया गया है....क्या उसका निशाना हैरी पॉटर है?...क्या वह खूनी अपने इरादों में कामयाब हो पाएगा

हैरी और उसके दोस्तों की मंत्रमुग्ध करने वाली नई कहानी, जिसे जे. के. रोलिंग ने अपने चिर-परिचित मनमोहक अंदाज़ में लिखा है।

डाउनलोड करें- अज़्काबान का कैदी

Sunday, 18 October 2015

हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहखाना

जब से हैरी पॉटर गर्मी की छुट्टियों में घर लौटा था, तभी से उसके अंकल-आंटी उससे बहुत घटिया और बुरा व्यवहार कर रहे थे। वह एक बार फिर हॉगवर्ट्स जादू और तंत्र के विद्यालय में जाने के लिए छटपटा रहा था। परंतु तभी एक घरेलू जिन्न हैरी के पास आता है और उसे चेतावनी देता है कि अगर वह हॉगवर्ट्रस जाएगा, तो भयानक घटनाएँ होंगी, जिनमें उसकी जान भी जा सकती है।

और भयानक घटनाएँ होती भी हैं। हैरी को हॉगवर्ट्स में अपने दूसरे साल में बहुत से रोमांचक अनुभव होते हैं, जिनमें कार उड़ाने से लेकर क्विडिच के खेल में पहलवान से जान बचाने तक की घटनाएँ शामिल हैं। परंतु आतंक का असली माहौल तब शुरू होता है, जब रहस्यमयी तहखाना खुलता है और हॉगवर्ट्स के विद्यार्थी एक के बाद एक बेजान होने लगते हैं।

तहखाने को कौन खोल रहा है ? कहीं यह ड्रेको मैल्फॉल तो नहीं है, जिसके पिता शैतानी जादूगर वोल्डेमॉर्ट के खास सहयोगी थे ? कहीं यह हैग्रिड तो नहीं है, जिसके रहस्यमयी अतीत का अंततः पर्दाफाश हो जाता है ? या फिर कहीं यह वह विद्यार्थी तो नहीं है, जिस पर हॉगवर्ट्स में सबसे ज्यादा शक किया जा रहा है....खुद हैरी पॉटर !

हैरी पॉटर सीरीज़ की दूसरी पुस्तक
Harry Potter and Chamber of Secrets का हिंदी अनुवाद

डाऊनलोड करें- हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहखाना

Tuesday, 13 October 2015

हैरी पॉटर 1 (पारस पत्थर) Harry Potter



न तो क्विडिच टीम का हीरो था, न ही जादुई झाड़ू पर सवार होकर हवा में उड़ते हुये पॉइंट बनाता था। न तो वह मंत्र जानता था, न ही कभी उसने अंडे से ड्रैगन निकलते देखा था और न ही कभी उसने अदृश्य चोगा पहना था।
उसने अपने अंकल-आंटी यानी डर्स्ली पति-पत्नी और उनके मोटे, दु्ष्ट बेटे डडली के साथ रहते हुये जीवन भर दुख झेला था। कमरे के नाम पर हैरी के पास थी सीढ़ियों के नीचे बनी एक छोटी अलमारी और ग्यारह सालों में उसका जन्मदिन कभी किसी ने नहीं मनाया था।
परंतु यह सब बदल जाता है जब एक भीमकाय आदमी उसके नाम की एक रहस्यमय चिट्ठी लेकर आता हैः जिसमें एक ऐसी अविश्वसनीय जगह पर जाने का आमंत्रण है जिसे हैरी-और उसकी कहानी पढ़ने वाला कोई भी व्यक्ति-भूला नहीं पायेगा।
क्योंकि वहाँ उसे दोस्त मिलते हैं, हवाई खेल मिलते हैं, क्लास से लेकर भोजन तक हर चीज में जादू मिलता है। और साथ में मिलता है नाम कमाने का महान अवसर भी, जो उसका इंतजार कर रहा है, बशर्ते हैरी मुठभेड़ में बच सके।



डाऊनलोड करें- हैरी पॉटर और पारस पत्थर