Showing posts with label videshi. Show all posts
Showing posts with label videshi. Show all posts

Sunday, 19 June 2016

हैरी पॉटर और आग का प्याला




Harry Potter aur Aag ka Pyala

उपन्यास की इस चौथी कड़ी में हैरी को हॉग्वार्ट्स में ज़बरन तीन-जादूगर प्रतियोगिता में भाग लेना पड़ता है जिसके तीन चरण हैं और जिसमें तीन जादू-विद्यालय भाग लेते हैं। पहले चरण में हैरी ड्रैगन से लड़ता है, दूसरे चरण में झील के पानी के नीचे संघर्ष करता है और तीसरे चरण में उसे भूल-भुलैया में से ट्रॉफ़ी लेनी होती है। उलटे वो और उसका सह-प्रतिद्वन्दी (सॅड्रिक डिगरी) ट्रॉफ़ी छूते ही लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट के पास पहुँच जाते हैं, जहाँ वर्मटेल सॅड्रिक का कत्ल कर देता है और हैरी के ख़ून की मदद से वो लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट को जिस्मो-जान समेत ज़िन्दा कर देता है। मगर हैरी वोल्डेमॉर्ट की पकड़ से इस बार भी भाग निकलता है। वोल्डेमॉर्ट के वापिस ज़िन्दा हो कर आने की बात को ब्रिटेन का जादूमन्त्री कॉर्नेलियस फ़ज झूठ करार देता है।

डाउनलोड करें- आग का प्याला

Sunday, 29 November 2015

हैरी पॉटर और अज़्काबान का कैदी

Harry Potter aur Azkaban ka Kaidi

हैरी पॉटर सीरीज़ की तीसरी पुस्तक
हैरी पॉटर अपने दोस्तों रॉन और हर्माइनी के साथ हॉगवर्ट्स जादू और तंत्र के विद्यालय में थर्ड ईयर की पढ़ाई शुरू करने वाला है। गर्मी की छुट्टियों के बाद हैरी स्कूल जाने के लिए बेताब है। इसमें कोई अजीब बात नहीं है, क्योंकि उसे डर्स्ली परिवार में रहना बहुत भयानक लगता है। लेकिन जब हैरी हॉगवर्ट्स पहुँचता है, तो उसे वहाँ भी तनावपूर्ण माहौल ही मिलता है। हर तरफ दहशत फैली है...तेरह लोगों की सामूहिक हत्या करने वाला खूनी अज़्काबान जेल से भाग, निकला है और उसके इरादे खूँखार हैं। अब उस खूनी का अगला निशाना हॉगवर्ट्स ही है, जहाँ हैरी पढ़ता है। यही वजह है कि हॉगवर्ट्स स्कूल की रखवाली के लिए दमपिशाचों यानी अज्काबान के खतरनाक पहरेदारों को बुलाया गया है....क्या उसका निशाना हैरी पॉटर है?...क्या वह खूनी अपने इरादों में कामयाब हो पाएगा

हैरी और उसके दोस्तों की मंत्रमुग्ध करने वाली नई कहानी, जिसे जे. के. रोलिंग ने अपने चिर-परिचित मनमोहक अंदाज़ में लिखा है।

डाउनलोड करें- अज़्काबान का कैदी

Thursday, 5 November 2015

अरब देश की अजब कथाएँ


Arab Desh ki Ajab Kathaen 

हर देश की अपनी संस्कृति होती है| अरब देश हमेशा से ही बहुत आकर्षक रहा है क्योंकि वाहा का रहें सहन और वाहा की तहज़ीब यहा से अलग है| इसी वजह से वाहा की कहानियाँ भी बहुत अनोखी और पढ़ने में मज़ेदार होती है| रहस्य से पारी पूर्ण और लुभावनी ये कहानियाँ ज़रूर पढ़नी चाहिए

डाउनलोड करें- अरब देश की अजब कथाएं

Sunday, 18 October 2015

हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहखाना

जब से हैरी पॉटर गर्मी की छुट्टियों में घर लौटा था, तभी से उसके अंकल-आंटी उससे बहुत घटिया और बुरा व्यवहार कर रहे थे। वह एक बार फिर हॉगवर्ट्स जादू और तंत्र के विद्यालय में जाने के लिए छटपटा रहा था। परंतु तभी एक घरेलू जिन्न हैरी के पास आता है और उसे चेतावनी देता है कि अगर वह हॉगवर्ट्रस जाएगा, तो भयानक घटनाएँ होंगी, जिनमें उसकी जान भी जा सकती है।

और भयानक घटनाएँ होती भी हैं। हैरी को हॉगवर्ट्स में अपने दूसरे साल में बहुत से रोमांचक अनुभव होते हैं, जिनमें कार उड़ाने से लेकर क्विडिच के खेल में पहलवान से जान बचाने तक की घटनाएँ शामिल हैं। परंतु आतंक का असली माहौल तब शुरू होता है, जब रहस्यमयी तहखाना खुलता है और हॉगवर्ट्स के विद्यार्थी एक के बाद एक बेजान होने लगते हैं।

तहखाने को कौन खोल रहा है ? कहीं यह ड्रेको मैल्फॉल तो नहीं है, जिसके पिता शैतानी जादूगर वोल्डेमॉर्ट के खास सहयोगी थे ? कहीं यह हैग्रिड तो नहीं है, जिसके रहस्यमयी अतीत का अंततः पर्दाफाश हो जाता है ? या फिर कहीं यह वह विद्यार्थी तो नहीं है, जिस पर हॉगवर्ट्स में सबसे ज्यादा शक किया जा रहा है....खुद हैरी पॉटर !

हैरी पॉटर सीरीज़ की दूसरी पुस्तक
Harry Potter and Chamber of Secrets का हिंदी अनुवाद

डाऊनलोड करें- हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहखाना

Tuesday, 6 October 2015

फिफ्टी शेड्स ऑफ़ ग्रे (Fifty Shades of Grey)




विश्व में सबसे सर्वाधिक बिकने वाला उपन्यास

एक ऐसी किताब, जो दुनिया भर में पढ़ी जा रही है, जिसकी महज एक बरस में 700 लाख से ज्यादा प्रतियां बिक चुकी हैं, जिसने कमाई के सारे रेकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं, जिसकी तारीफ और कमियां गिनाते-गिनाते समीक्षक थकते नहीं, वह किताब अब हिंदी में छपकर आई है। ब्रिटिश लेखिका ई. एल. जेम्स के लिखे इस उपन्यास का नाम है, 'फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे'। उपन्यास ने पिछले वर्ष प्रकाशन के फौरन बाद लोगों का ध्यान जिन वजहों से सबसे ज्यादा खींचा, वह थी इसके मुख्य किरदार उद्योगपति किगस्टियन ग्रे की जिंदगी की स्याह सचाइयां। इन स्याह सचाइयों का दायरा बड़ा है लेकिन लेखिका ने 27 साल के इस बेहद कमांडिंग, कंट्रोलिंग और कामयाब शख्स की निजी जिंदगी पर अपना फोकस रखा है। ग्रे ने अपनी निजी जिंदगी के दरीचे पर आवाजाही की बहुत कम गुंजाइश रखी है। लोगों के लिए ग्रे की गुत्थी समझ से बाहर है।

ग्रे की डीकोडिंग होती है एनेस्टेसिया स्टील नाम की महिला के जरिए। अनजाने ही क्रिस्टियन ग्रे सरीखे कामयाब लेकिन अबूझ किरदार के आगे खुद को पाने वाली इस महिला का किरदार उपन्यास में गे नाम के ताले की कुंजी है। जितना गहरे मिस स्टील ग्रे की जिंदगी में पैठती जाती है, ग्रे उतनी ही बारीकियों में उभरकर सामने आता जाता है। लेखिका ई. एल. जेम्स ने इन दोनों किरदारों के बीच मिलाप और तनाव का सघन ताना-बाना बुना है। इस ताने-बाने के बीच सेक्शुअलटी की भूमिका सबसे अहम है। कभी गे समझे जाने वाले ग्रे का मिस स्टील के प्रति झुकाव और उस झुकाव को मनमाने ढंग से मोड़ने की ग्रे की आदत उपन्यास में ऐसे कई प्रसंगों की जगह बनाता जाता है, जो रोचक और रूमानी होने के साथ-साथ कई दफा इरॉटिक फिक्शन के करीब चले जाते हैं।

जो लोग 'फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे' के विश्वव्यापी पठन पर हैरान होते हैं, उनके लिए यह बात अब रहस्य नहीं रहनी चाहिए कि इसके मूल में सेक्शुअलटी को थीम बनाकर इसका लिखा जाना ही है। कुछ मायनों में यह दिलचस्प इसलिए भी है कि सेक्शुअलटी को ज्यादा बहुलता से साहित्य में पुरुषों ने ही उकेरा है। एक महिला लेखिका के द्वारा कामयाबी से ऐसा करने का इतिहास में सिर्फ यह दूसरा बड़ा प्रसंग है। ई. एल. जेम्स से पहले बीसवीं शताब्दी में अनाइस नीन ने ही इतना बोल्ड और प्रशंसित लेखन किया था।

जब साहित्य की छात्रा एनस्टेशिया स्टीले एक सफल उद्यमी क्रिस्टियन ग्रे का इंटरव्यू लेती है तो वह उसे बहुत ही आकर्षक परंतु दुसरो को डरा - धमकाकर  रखने वाला इंसान के रूप में पाती है .उसे पूरा यकीन है उनकी मुलाकात बहुत ही बुरी रही इसलिए वह उसे अपने दिमाग से हटाने की पूरी कोशिश करती हे , पर वह  सम्मोहन से अपने को बचा नहीं पाती  हे|

भोली और मासूम ऐना यह जानकर चौंक जाती है की वह उस इन्सान को चाहने लगी है और जब वह उसे अपने से दूर रहने की चेतावनी देता हे, तो उसकी तड़प व् चाह और भी गहरा जाती हे....पर ग्रे  अपने ही अदंर बसे राक्षस और दुसरो को बस में रखने की इच्छा से जूज रहा है .जब वे जनून से भरे प्रेम प्रसंग पर आगे बढ़ते हैं ,तो ऐना अपनी ही इच्छाओ को कही गहराई  से जान पाती है  और साथ ही उसे क्रिस्टियन की जिंदगी से जुड़े ऐसे राज  भी पता चलते है , जो उसने आज तक दुनिया की नजरो से छिपा रखे थे

एक ऐसा उपन्यास जो आपको दीवाना  बना देगा, आपके दिल पर छा  जायेगा और हमेशा आपके साथ रहेगा जिसकी ७ करोड़ से अधिक प्रतिया बिक चुकी है|


डाऊनलोड करें- फिफ्टी शेड्स ऑफ़ ग्रे