Showing posts with label manoranjak. Show all posts
Showing posts with label manoranjak. Show all posts

Sunday, 18 October 2015

हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहखाना

जब से हैरी पॉटर गर्मी की छुट्टियों में घर लौटा था, तभी से उसके अंकल-आंटी उससे बहुत घटिया और बुरा व्यवहार कर रहे थे। वह एक बार फिर हॉगवर्ट्स जादू और तंत्र के विद्यालय में जाने के लिए छटपटा रहा था। परंतु तभी एक घरेलू जिन्न हैरी के पास आता है और उसे चेतावनी देता है कि अगर वह हॉगवर्ट्रस जाएगा, तो भयानक घटनाएँ होंगी, जिनमें उसकी जान भी जा सकती है।

और भयानक घटनाएँ होती भी हैं। हैरी को हॉगवर्ट्स में अपने दूसरे साल में बहुत से रोमांचक अनुभव होते हैं, जिनमें कार उड़ाने से लेकर क्विडिच के खेल में पहलवान से जान बचाने तक की घटनाएँ शामिल हैं। परंतु आतंक का असली माहौल तब शुरू होता है, जब रहस्यमयी तहखाना खुलता है और हॉगवर्ट्स के विद्यार्थी एक के बाद एक बेजान होने लगते हैं।

तहखाने को कौन खोल रहा है ? कहीं यह ड्रेको मैल्फॉल तो नहीं है, जिसके पिता शैतानी जादूगर वोल्डेमॉर्ट के खास सहयोगी थे ? कहीं यह हैग्रिड तो नहीं है, जिसके रहस्यमयी अतीत का अंततः पर्दाफाश हो जाता है ? या फिर कहीं यह वह विद्यार्थी तो नहीं है, जिस पर हॉगवर्ट्स में सबसे ज्यादा शक किया जा रहा है....खुद हैरी पॉटर !

हैरी पॉटर सीरीज़ की दूसरी पुस्तक
Harry Potter and Chamber of Secrets का हिंदी अनुवाद

डाऊनलोड करें- हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहखाना

Saturday, 17 October 2015

शेखचिल्ली की कहानियां (Shekhchilli)


शेखचिल्ली को भला कौन नहीं जानता। अरे वही शेखचिल्ली जो सपने में ही ताजमहल खड़ा कर देता था। हममे से हर कोई कभी न कभी शेखचिल्ली जरूर बना होगा। शेखचिल्ली की मनोरंजक कहानियों का संग्रह।


डाऊनलोड करें- शेखचिल्ली की कहानियां