Wednesday 7 October 2015

टू स्टेट्स (Two States)- चेतन भगत (हिंदी)


'टू स्टेट्स : द स्टोरी ऑफ़ माय मैरिज' चेतन भगत द्वारा २००९ में लिखा गया एक उपन्यास है। यह भारत के दो अलग अलग राज्यों से जुड़े एक युगल की प्रेम कहानी है, जिनके माता पिता इस प्रेम विवाह के विरुद्ध हैं। यह एक काल्पनिक कथा है, जोकि मुख्य रूप से लेखक और उसकी पत्नी अनुषा की वास्तविक कहानी से प्रेरित मानी जाती है।

संक्षेप

टू स्टेट्स - द स्टोरी ऑफ़ माय मेरिज ("दो प्रदेश - मेरी शादी की कहानी " हिंदी शीर्षक) एक उपन्यास है जो इसके लेखक चेतन भगत की शादी की वास्तविक कहानी से प्रेरित है। कहानी की शुरुआत कृष नाम के एक पंजाबी लड़के से होती है जो अहमदाबाद के आईआईएम कॉलेज का छात्र है, वही उसकी मुलाकात अनन्या स्वामीनाथन नाम की एक लड़की से होती है। दोनों कॉलेज की कैंटीन में मिलते हैं और वही उनकी दोस्ती हो जाती है। कृष और अनन्या हर दिन एक साथ पढाई करना शुरू कर देते हैं। कृष धीरे धीरे अनन्या को पसंद करने लगता है लेकिन अनन्या को पहले भी कई बार लड़कों के प्रेम प्रस्ताव मिल चुके होते हैं लेकिन अनन्या सभी प्रस्तावों को अस्वीकार कर देती है इसलिए कृष अनन्या को अपने प्यार के बारे में कुछ नहीं बताता है। कृष कुछ दिनों बाद अनन्या के साथ पढाई करना बंद कर देता है और उसकी उपेक्षा करने लगता है जिसके कारन एक रात अनन्या कृष के कमरे में जाकर इसका कारण पूछती है तब कृष उसे अपने प्यार के बारे में बताता है। अनन्या इस बात को सुनकर हसने लगती है और वो भी कृष के प्रति अपने प्यार के बारे में उसे बता देती है और इसके बाद ही दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत होती है। वे दोनों एक दुसरे के साथ शादी करने का फैसला कर लेते हैं और हर रात एक साथ पढाई करने लगते हैं, कक्षा में भी एक दुसरे की तरफ ही देखते रहते हैं, इस बीच अनन्या और कृष के बीच कई बार शारीरिक सम्बन्ध भी बन चुके होते हैं। अपनी पढाई के बाद दोनों को उनकी इच्छाओ के अनुसार नौकरी भी मिल जाती है। नौकरी मिलने के बाद वे दोनों शादी करने के लिए अपने अपने माता पिता को समझाने की कोशिश करते हैं लेकिन दोनों अलग अलग समुदाय एवं प्रदेश के रहवासी होने के कारण दोनों के माता पिता शादी के लिए इंकार कर देते हैं और फिर यहाँ से होती है दोनों की शादी के लिए संघर्ष की शुरुआत. इस उपन्यास में कृष और अनन्या की शादी के लिए किये गए संघर्ष को दर्शाया गया है।


डाऊनलोड करें- टू स्टेट्स

5 comments:

  1. Sir aaapki sabhi book bahut hi interesting hoti h.....MERI APSE REQUEST H KI ' KISI BHI PDF KE SAMNE,PDF SIZE(MB) JARUR MENTION KARE....PLS SIR WE'll obliged

    ReplyDelete
  2. ठीक है नितिन जी
    आगे से ऐसा किया जायेगा

    ReplyDelete
  3. help me... i m not able to download this pfd....

    ReplyDelete
  4. Please bhootnaath full novel in Hindi uplabdh praye

    ReplyDelete
  5. Please bhootnaath full novel uplabdh kraye

    ReplyDelete